फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The weather is covered in a blanket of fog, the mercury has dropped

Yamuna Nagar News: मौसम ने ओढ़ी कोहरे की चादर, पारा लुढ़का

Sun, 17 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The weather is covered in a blanket of fog, the mercury has dropped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में लगातार तीसरे दिन भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। अचानक कोहरा और सर्दी आने से लोग हैरान हैं। उधर, कोहरे के कारण हाइवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए हैं। सुबह 10 बजे तक हाइवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
नवंबर में अक्सर कोहरे वाली सर्दी नहीं होती। लेकिन, इस बार मौसम में हुए बदलाव के कारण पिछले तीन दिन से सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। शनिवार को यमुनानगर और आस-पास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरे के कारण दृष्यता भी 10 मीटर से कम रही।
विज्ञापन

हवा तेज होने के कारण 10 बजे के बाद कोहरा साफ हो गया। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को भी प्रभावित किया है। पंचकूला-देहरादून हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, यमुनानगर से अंगाला, बिलासपुर, कुरुक्षेत्र जाने वाले सड़कों पर भी सुबह के समय अपेक्षाकृत कम वाहन ही नजर आए। जिससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नवंबर अक्सर कोहरा नहीं आता। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। वहीं प्रदूषण के कारण स्मॉग बन रहा है। इस कारण समय से पहले ही कोहरा आया है। दो दिन में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed