फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The volunteers conveyed the message of a drug-free India through their paintings

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने चित्र बनाकर दिया नशामुक्त भारत का संदेश

Sun, 04 Jan 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The volunteers conveyed the message of a drug-free India through their paintings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विद्यार्थियों ने चित्र बनाकर लोगों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। एक तरह जहां विद्यार्थियों ने चित्र बनाएं। वहीं, दूसरी तरफ विभिन्न नारे लिखकर जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की यह गतिविधि पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिंबल में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दौरान करवाई गई।
सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन शनिववार को तरनजीत कौर, हरजिंद्र कौर व रवनीत कौर मुख्य वक्ता रहीं। शिविर का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नेत्रपाल ने किया। शिविर में तरनजीत कौर ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व, सेवा भावना व आपसी सहयोग के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर ने स्वयंसेवकों ने चित्रकला व नारा लेखन से नशा मुक्त भारत अभियान में भाग लिया और कभी नशा न करने का प्रण लिया। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों से नशे के दुष्प्रभाव के बारे बताया। इस दौरान रवनीत कौर ने स्वयंसेवकों को इंटरनेट वर्किंग, नेट बैंकिंग इत्यादि के बारे में बताया। उन्होंने स्वयंसेवकों को इंटरनेट पर व्यवहार व साइबर ठगी व अपराध से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसी सह-शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रतिभागी स्वयंसेवकों के चित्रों का अवलोकन किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में समाजसेवा, देश सेवा, परोपकार, परस्पर सहयोग के लिए एनएसएस आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed