{"_id":"69693cbac4e6875588002d6e","slug":"the-volunteers-collected-data-on-educational-qualifications-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-149908-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने एकत्रित किया शैक्षणिक योग्यता का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों ने एकत्रित किया शैक्षणिक योग्यता का डाटा
Fri, 16 Jan 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ीपुर में कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्वयंसेवक व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। डीएवी कॉलेज में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन गांव पहाड़ीपुर का दौरा किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों की शैक्षणिक योग्यता का डाटा एकत्रित किया।
एनएसएस अधिकारी डॉ. योगेश सिंह मोहन ने बताया कि सात दिवसीय कैंप 14 से 20 जनवरी तक गांव पहाड़ीपुर में लगाया जा रहा है। सरपंच सुषमा देवी ने शिविर का शुभारंभ किया। एनएसएस अधिकारी डॉ. गुरमेज सिंह ने बताया कि इस बार के कैंप का मुख्य थीम पर्यावरण के लिए स्वयंसेवक है। इस थीम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने गांव में पौधरोपण का महत्व एवं पेड़ों को न काटने की शपथ दिलवाई गई।
प्राचार्य डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि इस बार के शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल साक्षरता जैसे ज्वलंत मुद्दे रहेंगे। उन्होंने बताया की सात दिवसीय कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज से जुड़ने का और सामाजिक जीवन में काम करने का अवसर प्राप्त होता है।