{"_id":"6ae4f14dbf8c848f50045157","slug":"the-voices-of-anganwadi-workers-will-resonate-in-delhi-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165414-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिल्ली में गूंजेगी आंगनबाड़ी कर्मचारियों की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिल्ली में गूंजेगी आंगनबाड़ी कर्मचारियों की आवाज
Sat, 31 Oct 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
भंभोली गांव बैठक के दौरान मौजूद आंगनबाड़ी कर्मचारी। संगठन
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आंगनबाड़ी कर्मचारियों और सहायिकाओं की लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए सीटू के आह्वान पर एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली में महापड़ाव डाला जाएगा। महापड़ाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की जिला कमेटी ने सरस्वतीनगर ब्लॉक के भंभोली, सबलपुर, सरस्वतीनगर, कलावड़, कलानौर और थाना छप्पर सर्कल में बैठकें कीं।
मुख्य वक्ता आंगनबाड़ी यूनियन की राज्य सचिव सुनीता करेहड़ा ने कहा कि वर्कर और हेल्पर लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां मिलनी चाहिए।
जिला प्रधान सुनीता सुघ, वरिष्ठ उपप्रधान दयावती और उपप्रधान रेखा ने कहा कि दिल्ली का महापड़ाव मेहनतकश कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने का मंच बनेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर संपर्क अभियान चलाकर अधिक-से-अधिक वर्करों और हेल्परों को आंदोलन में शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बॉक्स
42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग
यूनियन ने 42 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन देने, पक्का कर्मचारी घोषित करने और मानदेय का भुगतान हर महीने समय पर करने की मांग उठाई। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पेंशन, वार्षिक वर्दी भत्ता दो हजार रुपये करने, ग्रेच्युटी का लाभ बिना शर्त देने और चिकित्सा सुविधा, मातृत्व लाभ व सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने की मांग की गई। बैठकों में रजनी, कर्मजीत कौर, पूनम, शशि, प्रीति, सीमा, सुदेश, किरण सहित अन्य ने भी विचार रखे।