फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The village headman's wife has died, and her family suspects murder

Yamuna Nagar News: सरपंच की पत्नी की मौत, परिजन को हत्या का शक

Fri, 26 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The village headman's wife has died, and her family suspects murder
सरपंच की पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। शामपुर गांव के सरपंच जसबीर राठी की 47 वर्षीय पत्नी बलजिंद्र कौर का शव बुधवार देर रात पशु बाड़े में बनी पानी की हौदी में मिला। हौदी में बलजिंद्र कौर का मुंह डूबा था और पैर बाहर लटके थे। पास ही टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थीं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों के अनुसार बलजिंद्र कौर रात करीब साढ़े नौ बजे पशु बाड़े में पशुओं को देखने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पहले घर के आसपास और गांव में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन पशु बाड़े की ओर पहुंचे, जहां बाड़े के पास बनी पानी की हौदी में बलजिंद्र कौर का शव मिला। महिला का मुंह हौदी के पानी में डूबा हुआ था और दोनों पांव बाहर लटके थे।
विज्ञापन

मौके पर टूटी हुई चूड़ियां पड़ी हुई मिलीं और आसपास अज्ञात लोगों के पैर के निशान भी दिखाई दिए। इसके अलावा मृतका के माथे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। परिजन तुरंत महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। रिश्तेदार, पड़ोसी और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन हर किसी की आंखें नम हैं। गांव की महिलाएं बलजिंद्र कौर को एक स्नेही, मिलनसार और जिम्मेदार महिला बताती हैं। इकलौते बेटे के बिना मां की अंतिम विदाई न देने का फैसल भावुक कर रहा है। लोगों बलजिंद्र कौर को इंसाफ मिलने की दुआ कर रहा है।

सरपंच की पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोग। संवाद

सरपंच की पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोग। संवाद

सरपंच की पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोग। संवाद

सरपंच की पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed