फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The traffic police educated the truck drivers about the rules

Yamuna Nagar News: ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया

Sun, 11 Jan 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The traffic police educated the truck drivers about the rules
यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते पुलिसकर्मी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने एम.एस. शेल प्राइवेट कंपनी, सारवां में ट्रक चालकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
ट्रैफिक थाना प्रभारी कुशल पाल ने बताया कि 31 जनवरी तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और वाहन चालकों को नियमों के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रक चालक शामिल हुए। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं में नुकसान अधिक होता है, इसलिए ट्रक चालकों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने ट्रैफिक संकेतों, रोड मार्किंग और ट्रैफिक लाइट का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए और चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र अद्यतन रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed