{"_id":"693dc32d87412c9bb2050392","slug":"the-theater-and-auditorium-will-be-inaugurated-in-august-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148198-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थिएटर व ऑडिटोरियम की सौगात अगस्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थिएटर व ऑडिटोरियम की सौगात अगस्त में
Sun, 14 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
इस तरह से दिखेगा ऑडिटोरियम। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम की ट्विन सिटी को अगस्त 2026 में सौगात मिल जाएगी। 52.87 करोड़ रुपये की लागत से पंचकूला की तर्ज पर इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है। इस जगह पर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकेंगे, वहीं भवन आकर्षक भी होगा। यह पूरा प्रोजेक्ट दिव्य नगर योजना के तहत सेक्टर-17 में गुरु अर्जुन नगर के पास तैयार किया जा रहा है।
सीएम नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त 2024 को पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया था। पंचकूला की तर्ज पर शहर में ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम बनने से खुले व सभागार में कम खर्च में बड़े सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम हो सकेंगे। अभी इतनी अधिक पार्किंग व सीटिंग वाले स्थान न होने से अनाज मंडियों या निजी पैलेसों व होटलों में कार्यक्रम करने पड़ते हैं।
प्रोजेक्ट के डिजाइन मुताबिक सामने ओपन एयर थिएटर होगा, जिसमें खुले आसमान के नीचे मंच व उसके सामने 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के साथ कलाकारों के मेकअप व अन्य कमरे होंगे। प्रोजेक्ट के बनाए गए नक्शे के अनुसार इसका निर्माण कार्य चल रहा है। ओपन एयर थिएटर के पीछे ऑडिटोरियम होगा, जहां इंडोर कार्यक्रमों के लिए मंच व सामने 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही वीआईपी, कांफ्रेंस व अन्य कमरे होंगे।
विज्ञापन
इंडोर कार्यक्रमों के लिए हॉल व सभी कमरे वातानुकूल होंगे। ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम में ग्रीनरी और सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। ओपन एयर थिएटर के प्रवेश और पीछे के रास्ते पार्किंग बनाई जाएगी, जहां एक साथ 200 कार खड़ी हो सकेगी।
ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। अगस्त 2026 बनकर यह पूरा हो जाएगा। इसके बनने से जनता को काफी राहत मिलेगी। -सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।