{"_id":"67d9c4e6925932c3250f47c9","slug":"the-teams-imposed-a-fine-of-rs-369-lakh-on-33-vehicles-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-134715-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टीमों ने 33 वाहनों पर किया 3.69 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टीमों ने 33 वाहनों पर किया 3.69 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला प्रशासन व खनन विभाग ने अवैध खनन की सामग्री लेकर जा रहे वाहनों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग की तरफ से लगातार इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि 2388 वाहनों की चेकिंग के दौरान 33 वाहनों के चालान कर 3 लाख 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अवैध खनन संबंधी गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (एचएसईबी) द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9878380112 जारी किया गया है। यह नंबर 24 घंटे संचालित रहेगा।
प्रदेश में अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए मॉनिटरिंग की जा रही है।गुप्ता ने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों द्वारा 1376 वाहनों की चेकिंग के दौरान आरटीए विभाग द्वारा 8 वाहनों का चालान कर 62,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों द्वारा 227 वाहनों की चेकिंग के दौरान 13 वाहनों का चालान कर 2 लाख 64,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
एसडीएम रादौर की टीमों द्वारा 637 वाहनों की चेकिंग के दौरान 12 वाहनों का चालान कर 30,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार एसडीएम व्यासपुर की टीम द्वारा 148 वाहनों की चेकिंग के दौरान 12 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि जिला के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर दिन-रात चेकिंग की जा रही है।

कांगडा मिशन रोड पर स्थित सफ़ाई कर्मियों के ख़स्ताहाल कमरे। स्रोत: पाठक- फोटो : संवाद