फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The target is to crush 160 lakh quintals of sugarcane in the sugar mill

Yamuna Nagar News: शुगर मिल में 160 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य

Tue, 12 Nov 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The target is to crush 160 lakh quintals of sugarcane in the sugar mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल में गन्ने की पेराई 12 नवंबर से शुरू होगी। शुभारंभ आज सुबह साढ़े आठ बजे मशीनरी में गन्ना डाल कर किया जाएगा। साथ ही मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस बार 160 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रखा है।
मिल के चलने से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व अंबाला के करीब 21147 गन्ना उत्पादक किसानों को राहत मिलेगी। गत वर्ष शुगर मिल 31 अक्तूबर को चला था। मिल पहले चलने से किसान गन्ने की कटाई जल्द करके खाली खेतों में गेहूं की बिजाई कर सकेंगे। हरियाणा सरकार ने गत वर्ष गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया था। 157 दिनों तक चली मिल में केवल 146 लाख 63 हजार क्विंटल गन्ने कीपेराई हो सकी थी।
विज्ञापन

शुगर मिल में यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व अंबाला के गन्ना उत्पादक किसान गन्ना डालते हैं। इनमें सबसे ज्यादा यमुनानगर में 18999 किसान, अंबाला में 1401 व कुरुक्षेत्र में 747 गन्ना उत्पादक किसान हैं। इस वर्ष शुगर मिल द्वारा सरस्वती गन्ना किसान पंजीकरण योजना शुरु की गई है। जिसमें अपना सारा गन्ना मिल में सप्लाई करने वाले किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं देने का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना गन्ना शुगर मिल में सप्लाई करके किसान मिल की योजनाओं लाभ उठा सकेंगे। शुगर मिल में इस बार 160 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रखा है। गन्ने की खरीद के लिए मिल मैनेजमेंट ने 45 खरीद केंद्र बनाए हैं। किसान अपना गन्ना ट्रालियों के माध्यम से खरीद केंद्रों पर डालेंगे। खरीद केंद्र से शुगर मिल अपने वाहनों में गन्ने को मिल तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा किसान सीधे शुगर मिल में भी गन्ना डाल सकेंगे।

टोकन प्रणाली की है शुरू : डीपी सिंह
मिल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (केन) डीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार से सरस्वती शुगर मिल शुरू हो रहा है। पूजा अर्चना के साथ शुगर मिल शुरू होगा। इस दौरान शुगर मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा। किसानों को यार्ड में कम से कम समय लगे इसके लिए मिल द्वारा एडवांस टोकन प्रणाली लागू की गई है। जिससे किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्वयं टोकन नंबर व लाइन ले सकते हैं ताकि कम से समय में गन्ना सप्लाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed