फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The suspect wanted for fraud has been arrested

Yamuna Nagar News: धोखाधड़ी करने के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The suspect wanted for fraud has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस चौकी कलानौर ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित पंजाब के जिला तरनतारन के गांव कच्चा पक्का निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को विदेश भिजवाने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगे थे। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
कलानौर चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि औरंगाबाद निवासी सविता ने शिकायत में बताया था कि उसका भाई रजत विदेश जाना चाहता था। गांव के ही एक युवक के माध्यम से नीतिश कुमार धीमान, गौरव व सरप्रीत सिंह से मुलाकात हुई। आरोपियों ने रजत को कनाडा भिजवाने का झांसा दिया। इसके लिए 14 लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपियों ने कहा था कि उनके एजेंट हर जगह है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

आरोपियों ने एक बयान हल्फी भी लिखकर दी कि उन्होंने रजत को कनाडा भिजवाने के लिए 14 लाख रुपये लिए हैं। काफी समय बीतने के बाद भी जब वीजा नहीं लगा तो आरोपियों ने रजत व उसके साथ दो अन्य युवकों की हवाई टिकट जकार्ता इंडोनेशिया की कराई। वहां एक महीना रहने के बाद आरोपियों ने रजत को वापस भारत भेज दिया। जब इस बारे में आरोपियों से बात की और रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दबाव बनाने पर आरोपियों ने चेक दिए। यह चेक बैंक में बाउंस हो गए थे। इस संबंध में एक केस कोर्ट में भी चल रहा है। बाद में पता लगा कि आरोपियों के विरुद्ध इसी तरह का एक केस वर्ष 2017 में थाना छप्पर में भी दर्ज है। शिकायत के बाद मामले में 12 जून 2020 को सदर यमुनानगर थाना में केस दर्ज हुआ। जिसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों को काबू किया। अब आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। उससे 50 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed