फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sun shines after a drizzle with strong winds

Yamuna Nagar News: तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के बाद खिली धूप

Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The sun shines after a drizzle with strong winds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों को अखरा है। मंगलवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहा। देर रात से सुबह तक आसमान पर काले बादल छाए रहे। इस दौरान बर्फीली हवा चलती रही। सुबह करीब 10 बजे आसमान घने काले बादलों से भर गया और बूंदाबांदी होने लगी। कुछ देर बूंदाबांदी के बाद तेज हवा चली और बादल छंटने लगे और धूप निकल गई। धूप निकलने से लोगाें को सर्दी से काफी राहत मिली।
दिन में धूप के चलते सर्दी कम रही, लेकिन दिन ढलने के साथ ही ठंड ने अपना असर दिखाया। शाम को सर्दी के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई। इससे अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कें जल्द ही सुनसान दिखाई देने लगी। ऐसे में भी बाजार भी वीरान दिखाई दिए।
विज्ञापन

इस दौरान शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबक गए। हालात ऐसे रहे कि घर के भीतर भी हाथ पांव सुन रहे। बूंदाबांदी से तापमान में भी फर्क देखने को मिला। इस दौरान अधिकतम तापमान 2140.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आठ किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बारिश की संभावना है। बारिश होने से मौसम में परिवर्तन भी होगा। इससे तापमान में कमी आएगी और सर्दी में इजाफा होगा।

विभाग के अनुसार बुधवार व वीरवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार से सोमवार तक बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed