फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sun did not come out even on the fourth day, and the biting cold continued to trouble people

Yamuna Nagar News: चौथे दिन भी नहीं निकली धूप, कड़ाके की ठंड ने सताया

Sat, 17 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The sun did not come out even on the fourth day, and the biting cold continued to trouble people
सुबह के समय घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हर दिन ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। शुक्रवार को भी लोगों के दिन की शुरुआत हाड़ गला देने वाली ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। लगातार चौथे दिन सूरज नहीं दिखे। धूप न निकलने से सुबह दस बजे 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड से लोगों की हालत खराब रही और घर में दुबके रहे।
हालांकि दोपहर करीब दो बजे निकली हल्की धूप ने लोगों को कुछ राहत पहुंचाई। धूप ज्यादा देर नहीं रही। चार बजे बाद ठंड ने फिर से अपना प्रकोप दिखाया। दिन ढलते ही कड़ाके की ठंड से लोगों की हालत खराब हो गई। हाड़ गला देने वाली सर्दी से बचने के लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। बादल व कोहरा छाए रहने से पूरी तरह धूप नहीं निकली, जिससे अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को इस कड़ाके की ठंड में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। तापमान में गिरावट और धूप के न निकलने से गलन की स्थिति पैदा हो गई है। बर्फीली पहाड़ियों से टकराकर चली आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन कई गुना बढ़ी। इन बर्फीली हवा के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की हालत खराब रही। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक घना कोहरा रहा। ऐसे में लोगों ने घर से निकलने से परहेज किया। कोहरे का असर सामान्य जीवन पर व्यापक रूप से देखने को मिला। शहर के भीतर से गुजर रहे हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय, श्वास के रोगी बरतें सावधानी : डॉ. सचिन

स्वास्थ्य विभाग ने हाड़ गला देने वाली ठंड को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी की है। फिजिशियन डॉ. सचिन शर्मा ने कहा कि गर्म कपड़े पहनने और गर्म पानी पीते रहें। ऐसी ठंड में हृदय रोगियों और श्वास के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। ऐसे लोग सीधी वातावरण के संपर्क में न आए और बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। गर्म तासीर के भोजन का सेवन करें। अदरक, तुलसी की चाय के अलावा, गुड़ का काढ़ा, बाजारे की रोटी इत्यादि का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed