{"_id":"698790b0fe678b05560f1b97","slug":"the-students-demonstrated-an-understanding-of-the-law-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-151016-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिखाई कानून की समझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दिखाई कानून की समझ
Sun, 08 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला शिक्षा विभाग और जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता सुढैल स्थित न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कानूनी समक्ष का प्रदर्शन किया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमित्रा कादियान मुख्यातिथि रहीं। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन खंड स्तरीय प्रतियोगिता से किया गया था। इस दौरान कुल 10 विधाओं की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें ऑन द स्पॉट पेटिंग, कविता, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, भाषण, नारा लेखन, निबंध लेखन, नाटक समूह, पीपीटी और डॉक्यूमेंट्री फिल्म विधाएं शामिल रहीं।
प्रतियोगिता में राजकीय व निजी विद्यालयों के करीब 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक संजय कांबोज के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी साक्षरता व उनके अधिकारों के प्रति गंभीर बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन बिंदू शर्मा व प्राचार्या तोशल वधवा ने की।
विज्ञापन
मौके पर पेंटिंग में जीएमएसएसएस छछरौली से आयुष प्रथम, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी लविश द्वितीय, जीएमएसएसएस हैबतपुर महक तृतीय रही, कविता में जीएमएसएसएस व्यासपुर हर्षिका प्रथम, जीएसएसएस तेजली से हर्ष द्वितीय, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी से गुनीत तृतीय रहे।
वाद-विवाद में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की जान्ह्वी व गगनप्रीत सिंह प्रथम और बीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर खादर से चिराग और हेमंत द्वितीय रहे। प्रश्नोत्तरी में जीएसएसएस अलाहर से केशव, अर्चित व नंदनी प्रथम, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी से गणेश, आंचल, संदीप ने द्वितीय और बीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर कोही से अदिति, सारिका, ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे।
भाषण में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल से रमनप्रीत सिंह प्रथम, जीएमएसएसएस बुढेरी से यश द्वितीय, जीएसएसएस व्यासपुर से रजिया तृतीय रही। नारा लेखन में बीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर कोही से नुपुर प्रथम, जीजीएसएसएस जगाधरी से तनीषा द्वितीय और न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल ईशांत तृतीय रही।
निबंध लेखन में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी वर्षा, जीएमएसएसएस बूड़िया पूर्वी सैनी द्वितीय, बीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर कोही से अशिका तृतीय रही। नाटक में न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के आरव, डिंकी, एजेंल, मन्नत, महक सैनी, मनमहर कौर, दक्ष धीमान व ऋषभ प्रथम रहे। राजकीय उच्च विद्यालय व्यासपुर से तान्या, गायत्री, सकीना, रजनी, अंजना, खुशी, आरजू, प्रियंका द्वितीय रहे। पीएमश्री स्कूल सरावां के प्रभजोत कौर, वासु, जानवी कश्यप, गौरव, रश्मी, भावना व तन्वी तृतीय रहे।
इसी तरह पीपीटी में जीएमएसएसएस व्यासपुर चक्षुका, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तानिया द्वितीय और न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की मानसी तृतीय रही। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी से सूरज प्रथम, जीएमएसएसएस साढौरा से संयम द्वितीय और बीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर कोही वंश तृतीय रहे।