फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The students conveyed the message of adopting indigenous products through a race

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने दौड़ से दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The students conveyed the message of adopting indigenous products through a race
जागरूकता रैली में हिस्सा लेते विद्यार्थी व अन्य। संस्थान - फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में पॉलिटेक्निक दामला में रन फॉर स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर बनने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की भावना को विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अनिल कुमार बुद्धिराजा ने किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि आज का युवा यदि स्वदेशी उत्पादों को अपनाए और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए, तो देश को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तीन किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन

दौड़ के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाओ, देश बढ़ाओ तथा आत्मनिर्भर भारत हमारा संकल्प जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। इस रन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और भारत आत्मनिर्भर बनता है। ईसीई विभाग के विभागाध्यक्ष सुनील पंजेटा, एप्लाइड साइंसेज विभागाध्यक्ष बिंदु वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ऋचा खरबंदा व एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी मनदीप सिंह ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed