फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The strike was limited to demonstrations

Yamuna Nagar News: धरना-प्रदर्शन तक सीमित रही हड़ताल

Fri, 13 Feb 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The strike was limited to demonstrations
रेलवे जगाधरी वर्कशॉप कारखाना के बाहर नारेबाजी करते यूनियन के पदा​धिकारी। यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के बावजूद वीरवार को जिले में जनजीवन सामान्य रहा। सरकारी कार्यालयों में रोजमर्रा की तरह कामकाज होता रहा। रोडवेज की सभी बसें निर्धारित समय पर सड़कों पर दौड़ती रहीं। स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग और बाजार गतिविधियां भी प्रभावित नहीं हुईं। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों धरना-प्रदर्शन व रोष मार्च निकालकर विरोध जताया।
जिला मुख्यालय सहित उपमंडलों में सरकारी दफ्तर खुले रहे। आमजन अपने कार्यों के लिए पहुंचे और अधिकांश स्थानों पर कामकाज सुचारु रूप से चलता रहा। रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य रही। परिवहन सेवा बाधित नहीं हुई, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में भी सेवाएं नियमित रहीं। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में 23 कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जबकि उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी में एचकेआरएनएल के तहत लगे 85 कर्मचारी कार्य से दूर रहे। सीएचसी सरस्वतीनगर में 10 कर्मचारी हड़ताल पर शामिल हुए। इसके बावजूद ओपीडी, इमरजेंसी व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के 55, नगर निगम के 172 सफाई कर्मचारी, पीडब्ल्यूडी के 12 और जनस्वास्थ्य विभाग के 23 सीवरेज सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। वहीं बैंक यूनियन नेताओं ने क्लेरिकल स्टाफ के करीब 450 कर्मचारियों के हड़ताल पर होने का दावा किया। जिले के सरकारी बैंकों में लेनदेन और अन्य कार्य सामान्य दिनों की तरह चलते रहे। हड़ताल के दौरान कर्मचारी संगठनों के सदस्य पहले एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया। इसके बाद शहर की सड़कों पर रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान व्यासपुर में लेबर कोड व बजट की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया गया।

रेलवे जगाधरी वर्कशॉप कारखाना के बाहर नारेबाजी करते यूनियन के पदाधिकारी। यूनियन

रेलवे जगाधरी वर्कशॉप कारखाना के बाहर नारेबाजी करते यूनियन के पदाधिकारी। यूनियन

रेलवे जगाधरी वर्कशॉप कारखाना के बाहर नारेबाजी करते यूनियन के पदाधिकारी। यूनियन

रेलवे जगाधरी वर्कशॉप कारखाना के बाहर नारेबाजी करते यूनियन के पदाधिकारी। यूनियन

रेलवे जगाधरी वर्कशॉप कारखाना के बाहर नारेबाजी करते यूनियन के पदाधिकारी। यूनियन

रेलवे जगाधरी वर्कशॉप कारखाना के बाहर नारेबाजी करते यूनियन के पदाधिकारी। यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed