फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The strength of BJP is its workers: Kanwar Pal

भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता : कंवरपाल

Fri, 11 Apr 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The strength of BJP is its workers: Kanwar Pal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन छछरौली में आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा भी पहुंचे। पूर्व मंत्री गुर्जर ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और यह सम्मेलन उसी शक्ति को सशक्त करने का माध्यम है।
उन्होंने सभी को 14 अप्रैल को यमुनानगर के कैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते दस वर्षों में जो प्रगति की है, वह अभूतपूर्व है। मोदी सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं, व्यापारी और हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचा है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि आज देश को मजबूत नेतृत्व मिला है, जिसे वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है। ऐसे समय में हमें बूथ स्तर तक पहुंच कर हर व्यक्ति को पार्टी से जोड़ना है। हर बूथ, सबसे मजबूत-यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और संगठन के लिए काम करें। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,वाइस चेयरमैन रामजतन डमोली, चेयरमैन बलविंदर सिंह मुजाफत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed