{"_id":"d591c256504e7b5ba37c52e1c0fb9d9f","slug":"the-streets-of-this-neighborhood-dengue-larvae","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मोहल्ले की हर गली में डेंगू का लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मोहल्ले की हर गली में डेंगू का लारवा
अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर की अशोक विहार कॉलोनी में डेंगू का एक और कंफर्म केस सामने आया है। जिले में डेंगू के कंफर्म मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिन इलाकों से डेंगू के मरीज कंफर्म हुए हैं, वहां बड़े पैमाने पर फोगिंग करा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दो दिन पहले अशोक विहार के एक व्यक्ति को डेंगू होने की कंफर्म की रिपोर्ट आई है। इसके बाद अशोक विहार में टीम भेजकर फोगिंग करा दी गई है। साथ ही अन्य लोगों के रक्त के नमूने भी लिए गए हैं।
उधर, यमुनानगर सिविल अस्पताल में पिछले दो दिनों में संदिग्ध डेंगू के आई मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से एक मरीज की प्राइवेट लैब में की गई जांच में उसे डेंगू होने की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग प्राइवेट लैब की रिपोर्ट को शत-प्रतिशत सही नहीं मानता, इसलिए इस मरीज का ब्लड सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही है।
सभी गलियों में मिले लारवा
अब तक आजाद नगर में दो और कैंप क्षेत्र के एक व्यक्ति की डेंगू टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आजाद नगर इलाके में करीब 13 गलियां है, जहां हजारों की संख्या में लोग रहते हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आजाद नगर की सभी गलियों में डेंगू के लारवा मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आजाद नगर की गलियों में बड़े पैमाने पर फोगिंग कराई है। वहीं मल्टी परपज हेल्थ वर्कर घरों में रखे कूलर, टायर और अन्य जगहों पर डेंगू के लारवा की तलाश कर रहे हैं।