फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The steps of the students on the stage, the staff captured the moments of the mobile

मंच पर थिरके विद्यार्थियों के कदम, स्टाफ ने मोबाइल के कैद किए पल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The steps of the students on the stage, the staff captured the moments of the mobile
जगाधरी। एसडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी जगाधरी में शुक्रवार को बीबीए, बीसीए और एमबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी हुई। इसमें एमबीए फाइनल के बृजेश को मिस्टर फेयरवेल व गरिमा को मिस फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

एमबीए फाइनल के विनय को मिस्टर ईव व क्रिन्शा को मिस ईव, एमबीए फाइनल भूपेश दांगी को मिस्टर एसडी आईएमटी व कोमल को मिस एसडी आईएमटी के खिताब से नवाजा गया। बीबीए फाइनल अंश बक्शी को मिस्टर फेयरवेल व मुस्कान को मिस फेयरवेल, बीबीए फाइनल रिजुल को मिस्टर ईव और नंदनी को मिस ईव, बीबीए फाइनल दिव्यांश को मिस्टर एसडी आईएमटी व भावना गुलाटी को मिस एसडी आईएमटी के खिताब से नवाजा गया। बीसीए फाइनल ईशान को मिस्टर फेयरवेल व सिमरन को मिस फेयरवेल, बीसीए फाइनल कौशल को मिस्टर ईव व साइमा को मिस ईव, बीसीए फाइनल जयदीप को मिस्टर एसडी आईएमटी व मुक्ता को मिस एसडी आईएमटी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

बाक्स
सांस्कृतिक गीतों पर खूब थिरकी छात्राएं
एक ओर मंच पर एकल व समूह में छात्र-छात्राएं मंच पर फिल्मी और सांस्कृतिक गीतों पर थिरकते नजर आए, वहीं सामने बैठे सहपाठियों के अलावा स्टाफ के सदस्य भी मोबाइल में यह पल कैद करते दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. शैली गुप्ता ने किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के बाद एक के बाद एक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी सहित लोक गीत व उन पर नृत्य प्रस्तुत किए। कई विद्यार्थियों ने कॉलेज के यादगार पलों पर अपनी लिखी शायरी पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed