Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The steps at the paved embankment of the Western Yamuna Canal are broken

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर के पक्का घाट की सीढि़यां टूटीं

Mon, 02 Nov 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The steps at the paved embankment of the Western Yamuna Canal are broken
 प​श्चिमी यमुना नहर का टूटा पक्का घाट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर में पश्चिमी यमुना नहर का पक्का घाट टूटकर बिखरने लगा है। नगर पालिका की ओर से कुछ वर्ष पूर्व यह ऐतिहासिक घाट बनवाया गया था। परंतु देखरेख के अभाव में घाट की सीढि़यां टूटने लगी हैं। रोटरी क्लब की ओर से इस बारे में अधिकारियों से घाट की सुध लेने की मांग की गई है। टूटे घाट की जल्द मरम्मत करवाने को लेकर गुहार लगाई गई है।
रोटरी क्लब प्रधान भारत माटिया व पूर्व प्रधान डॉ. एससी सैनी ने बताया कि रादौर का पक्का घाट लगभग 200 वर्ष पुराना है। जहां सभी त्योहारों में लोग भारी संख्या में पूजा करने के लिए पहुंचते है। नगर की ओर से इस घाट को कुछ वर्ष पहले लाखों रुपये से बनवाया गया था। परंतु अब घाट की सीढि़यां टूटने लगी हैं।
विज्ञापन

सीढि़यों का काफी हिस्सा टूटकर पानी में बह चुका है। उनकी मांग है कि नगरपालिका की ओर से टूटी सीढि़यों की मरम्मत करवाकर घाट टूटने से बचाया जाए। इस बारे में नगर पालिका के सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही टूटे घाट की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed