फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The speed brakes engaged in mis

धुंध से रफ्तार में लगे ब्रेक

Sun, 05 Jan 2014 12:00 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sun, 05 Jan 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में शनिवार को धुंध ने सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक
विज्ञापन
लगा दिया। करीब 11 बजे तक धुंध छाई रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं दिनभर आसमान पूरी तरह साफ न होने से लोगबाग सूरज की तपिश से महरूम रहे। सुबह से ही ठंडक ने लोगों को ठिठुराना शुरू कर दिया।

दस बजे तक सूर्य के दर्शन न होने से लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों से लैस होकर बाहर निकले। आलम यह था कि सड़काें पर चल रहे वाहनों को हेड लाइट जलानी पड़ी। धुंध के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। जगह-जगह लोग आग जलाकर सर्दी से बचते रहे, वहीं बाजारों में भी दुकानदार हीटर से तपिश लेते रहे।

धुंध और कोहरे के कारण शनिवार को भी ट्रेनें अपने निश्चित समय से कई घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। लंबी दूरी की ट्रेनें तीन से पांच घंटे देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed