फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The span of the bridge leading to Ajata Ashram collapsed.

Yamuna Nagar News: अजात आश्रम में जाने वाले पुल का स्पैन धंसा

Wed, 01 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The span of the bridge leading to Ajata Ashram collapsed.
सरस्वती नदी के पुल का पूर्व की तरफ का नीचे धंसा हिस्सा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। व्यासपुर साढौरा रोड पर सरस्वती अजात आश्रम में जाने वाले पुल का पूर्व साइड का एक स्पैन नीचे एक माह से जमीन में धंसा हुआ है। इससे लोगाें को बड़े हादसे का खतरा सता रहा है। स्थानीय लोगों ने पुल की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
अजात आश्रम के महंत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती महाराज, सेवक सुमन कुमार, जसवंत सैनी, चंद्रमोहन कटारिया ने बताया कि पिछले महीने हुई भारी बारिश से सरस्वती नदी में आए तेज बहाव से पुल के पूर्व साइड का एक हिस्सा नीचे खिसक गया। कई बार संबंधित विभाग अधिकारियों से पुल की मरम्मत कराने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

सरस्वती नदी के किनारे आश्रम के समीप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आश्रम की तरफ पत्थरों की दीवार बनाने व सरस्वती किनारे स्नान घाट बनाने का काम चल रहा है। रेत, बजरी व पत्थरों से भरे ट्रक पुल से गुजरना बंद हो चुके है जिस कारण कार्य में भी रुकावट आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवक सुमन कुमार ने बताया कि यदि पुल के ऊपर से कोई भारी गाड़ी निकालने का प्रयास किया गया तो पुल नीचे बैठ सकता है और कोई बड़ा हादसा होने का डर है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के सीईओ ने भी सरस्वती नदी व क्षेत्र का दौरा किया उनके संज्ञान में भी यह मामला लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed