फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The smugglar tried to crush police

पुलिस पार्टी को कुचलने का प्रयास

Mon, 13 Jan 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Mon, 13 Jan 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
The smugglar tried to crush police
जठलाना। गांव गुमथला के पास शनिवार को पशु तस्करों ने जठलाना पुलिस के कुछ कर्मचारियाें को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से  अपनी जान बचाई। इस दौरान पशु तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए। जठलाना पुलिस ने गुमथला निवासी सुभाषचंद और 10 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गो वध अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जठलाना पुलिस के हैड कांस्टेबल मांगेराम ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों के साथ गांव गुमथला में नाके पर तैनात थे। इसी दौरान नाके से एक बुलेरो और टाटा 407 गाडी गुजरी। इसमें गौवंश को ठूंस ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने जब गाड़ियों को रुकने का इशारा किया तो चालकों ने गाड़ी रोकने की बजाय पुलिस कर्मचारियाें को कुचलने की कोशिश की।  बाद में जांच करने पर पता चला की गाड़ियों में गुमथला निवासी सुभाषचंद और उसके साथी सवार थे, जो गौवंश को वध के लिए उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed