फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The significance of education and spirituality was highlighted in the narrative

Yamuna Nagar News: कथा में शिक्षा और आध्यात्मिकता का बताया महत्व

Sat, 06 Jun 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The significance of education and spirituality was highlighted in the narrative
श्रीकृष्ण कथा के दौरान प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास साध्वी जयंती भारती ने शिक्षा और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा प्रसंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि वैदिक काल में गुरुकुल शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करना होता था।

उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था मुख्य रूप से भौतिक उपलब्धियों तक सीमित होती जा रही है, जिसके कारण युवाओं में स्वार्थ, अहंकार और प्रतिस्पर्धा की प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। आध्यात्मिक शिक्षा के अभाव में मानवता और नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। कथा के दौरान साध्वी जयंती भारती ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भी भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जनकल्याण और धर्म की स्थापना के लिए अवतार धारण किया था। प्रभु जब साकार रूप में पृथ्वी पर अवतरित होकर कार्य करते हैं तो उसे लीला कहा जाता है, क्योंकि वे स्वयं सांसारिक बंधनों में नहीं बंधते, बल्कि जीवों को मोह और बंधनों से मुक्त कराने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भक्ति रस का आनंद लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को सुनकर आध्यात्मिक और नैतिक जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता और नैतिक शिक्षा का प्रसार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed