{"_id":"678958429942f676290da218","slug":"the-shortage-of-teachers-in-government-schools-will-be-overcome-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-131597-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरकारी विद्यालयों में दूर होगी अध्यापकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरकारी विद्यालयों में दूर होगी अध्यापकों की कमी
Fri, 17 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
अभय सिंह
जगाधरी। जिले के स्कूलों में चल रही शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने की उम्मीद है। नए सत्र से सभी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए विभाग ने काम शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग शिक्षकों का ट्रांसफर ड्राइव चलाने वाला है। यह ड्राइव मार्च में चलाए जाने की उम्मीद है, ताकि अप्रैल में नए सत्र से सभी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा सके ।
ट्रांसफर ड्राइव को लेकर विभाग ने सभी जिलों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत विभाग ने ड्राइव चलाने के लिए सभी जिलों से शिक्षकों व विद्यार्थियों की जानकारी मांगी है। स्कूल की ओर से यह जानकारी विभाग के एमआईएस पोर्टल पर अपडेट की जानी है। यह पूरी जानकारी विभाग के एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।
निदेशालय की ओर से पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए 16 जनवरी तक का समय दिया है। इसके बाद सभी स्कूलों में यह काम तेजी से किया जा रहा है। अंतर जिला ट्रांसफर ड्राइव से शिक्षकों की गृह क्षेत्र आने के रास्ते खुल जाएंगे। पिछले साल ट्रांसफर ड्राइव के बाद जिले में शिक्षकों की भारी कमी हो गई थी।
विज्ञापन
ट्रांसफर ड्राइव से करीब 950 शिक्षक दूसरे जिलों में चले गए थे और यमुनानगर को मात्र 450 शिक्षक मिले थे।इससे सीधे रूप से 500 शिक्षक कम हो गए थे। इस दौरान करीब दो दर्जन स्कूल शिक्षक हीन हो गए थे। वहीं, जिले के करीब पांच दर्जन स्कूलों में मात्र एक ही शिक्षक रह गया था।
शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावकों व सामाजिक संगठनों ने इसका विरोध में प्रदर्शन भी किए थे। ऐसे में डेपुटेशन से स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था की गई, लेकिन इससे ज्यादा राहत नहीं मिली। वहीं, अब इस ड्राइव से जिले में शिक्षकों की कमी दूर होने की संभावना है। उम्मीद है कि ट्रांसफर ड्राइव के बाद जिले को करीब 600 शिक्षक मिल सकते हैं।
निदेशालय की ओर से पोर्टल पर विद्यार्थियों को पूर्ण एमआईएस अपलोड करने को कहा है। इसके साथ सब्जेक्ट एलोकेशन, रोल नंबर एलोकेशन, सेक्शन एलोकेशन भी पूरा अपलोड किया गया है। वहीं, इसमें शिक्षकों का एमआईएस पूर्ण करने को कहा गया है। इसके साथ प्रमाणपत्र भी भेजा जाना है।
इसमें इसकी पुष्टि की जाएगी कि सभी उनके स्कूल, खंड में एमआईएस काम लंबित नहीं है। इसके लिए निदेशालय की ओर से 16 जनवरी तीन बजे तक का समय दिया गया था। परंतु तीन बजे तक 95 प्रतिशत काम हो पाया था। शाम तक जानकारी अपलोड कर काम निपटा दिया गया। संवाद
निदेशालय की ओर से ट्रांसफर ड्राइव चलाई जानी है, जिसके लिए विद्यार्थियों व शिक्षकों का एमआईएस पूरा करने के आदेश मिले थे। सभी खंडों में समय पर काम पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। संभवत: मार्च में ट्रांसफर ड्राइव चलाई जा सकती है। - शिव कुमार धीमान, उप जिला शिक्षा अधिकारी।