{"_id":"6182dce6867a726618020431","slug":"the-shopkeeper-including-the-mother-was-beaten-up-the-woman-died-yamuna-nagar-news-knl88602831","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां समेत दुकानदार को पीटा, महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां समेत दुकानदार को पीटा, महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
यमुनानगर। पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलोनी में सिगरेट उधार देने से मना करने पर मंगलवार शाम युवक ने अपने साथियों सहित दुकान पर तोड़कर कर दी। दुकानदार व उसके परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की। बुधवार सुबह मारपीट में घायल दुकानदार की मां की मौत हो गई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी युवक को नामजद कर उसके पांच-छह साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि महिला की मौत चोट लगने से पाई गई, तो केस में हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी।
पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलानी निवासी कुलदीप ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने राहुल नाम का युवक अपने माता-पिता के साथ रहता है। आरोप है कि कुछ दिनों से राहुल के पास कुछ आवारा किस्म के लड़के आने शुरू हो गए। जो रोजाना कमरे पर शराब पीकर हुड़दंग मचाते थे। तेज अवाज में गाने भी बजाते थे। उन्होंने कई बार राहुल को समझाया कि पर वह नहीं मानता था। कुलदीप ने बताया कि घर के पास उसकी परचून की दुकान है। मंगलवार को वहां भतीजा शिवम बैठा था। शाम को राहुल सिगरेट लेने गया तब शिवम ने उसे उधार में सिगरेट देने से मना कर दिया। नाराज राहुल ने फोन कर अपने पांच-छह साथियों को बुलाया लिया। आते ही आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी भारती, मां सरोज (65) बाहर आए तो राहुल ने उन्हें भी पकड़ लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
कुलदीप का आरोप है कि राहुल ने उसकी मां का गला दबाया और मारपीट की। इसी बीच वहां उसका भाई दिलीप भी आ गया। दिलीप के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। दिलीप के सिर व बाजू में काफी चोट लगी। उन्होंने मामले की शिकायत हमीदा चौकी पुलिस में दी। आरोप लगाया कि राहुल ने बाइक तोड़ दी। दुकान के गल्ले में रखे सात हजार रुपये भी चोरी कर लिए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बुधवार सुबह घर पर सरोज की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि महिला की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पुलिस ने मामले में मारपीट का केस पहले ही दर्ज किया हुआ है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना या चोट आई तो मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।