फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The shed of the workshop's store room is in a dilapidated condition, employees are worried.

Yamuna Nagar News: वर्कशॉप का स्टोर रूम का शेड खस्ताहाल, कर्मचारी परेशान

Tue, 28 May 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
The shed of the workshop's store room is in a dilapidated condition, employees are worried.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में बने स्टोर रूम का शेड वर्कशॉप कर्मियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। शेड के खस्ताहाल होने से जहां वर्कशॉप कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्टोर में रखा लाखों का स्पेयर पार्ट भी बारिश आने पर खराब होने की संभावना बनी हुई हैं। कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों से शेड बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से रोडवेज डिपो के वर्कशॉप में बना शेड खस्ताहालत में है। बारिश के दौरान शेड से पानी टपककर बसों की मरम्मत के लिए रखे उपकरणों पर गिरने लगता है। जिससे उनके खराब होने की संभावना बनी रहती है। जबकि गर्मी के मौसम में भी धूप सीधी स्टोर रूम में आती हैं और टीन के शेड तपने से गर्मी का एहसास भी ज्यादा होता है। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में बने स्टोर रूम का शेड काफी पुराना है, जो कि कई जगहों से टूटा हुआ है। गर्मी और बारिश के मौसम में वर्कशॉप कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर स्टोर में रखा स्पेयर पार्ट्स भी खराब होने की संभावना रहती हैं। यूनियन की मांग है कि जल्द ही स्टोर के शेड को ठीक कराया जाए, ताकि वर्कशॉप कर्मियों की दिक्कतें कम हो सके। इस संबंध में रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि डिपो की वर्कशॉप के स्टोर रूम के शेड को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। वर्कशॉप के कर्मियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed