फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The SDM inspected flood-prone areas and took stock of the situation.

Yamuna Nagar News: एसडीएम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा

Thu, 11 Jun 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Jun 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
The SDM inspected flood-prone areas and took stock of the situation.
बाढ़ राहत कार्याें का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य। प्रवक्ता
व्यासपुर। उपमंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बुधवार को बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा, डिवॉटरिंग और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गांव खन्नूवाला, मलिकपुर बांगर, चिंतपुर और जैतपुर सहित कई गांवों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान गांव खन्नूवाला और चिंतपुर में स्टोन स्टड के लंबित कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित विभागों को मानसून से पहले इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, गांव मलिकपुर बांगर में प्रस्तावित पंप हाउस का निरीक्षण कर कार्यों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश जारी किए गए। इस दौरान गांव जैतपुर में ताजा अवैध खनन गतिविधि सामने आई, जिस पर एसडीएम ने कड़ा संज्ञान लिया। मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खनन वन विभाग की भूमि पर किया जा रहा है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि अवैध खनन से बिजली के खंभों को नुकसान पहुंच रहा है। एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने संबंधित विभागों को अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं, अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed