फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Rural Livelihoods Mission is Transforming the Landscape

Yamuna Nagar News: ग्रामीण आजीविका मिशन से बदल रही तस्वीर

Tue, 19 May 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The Rural Livelihoods Mission is Transforming the Landscape
समूह के साथ बैठक करती सहायता मित्र महिला। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। मिशन के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। जिले में मिशन से जुड़ी करीब 47 हजार महिलाएं अलग-अलग समूहों के माध्यम से कार्य कर रही हैं।



मिशन के तहत गांवों में 10 से 15 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। इन समूहों को कलस्टर महिला समूह से जोड़ा गया है, जिससे महिलाओं को सामूहिक रूप से कार्य करने और अपने उत्पादों को आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है। महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ लोन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि वे अपना वसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जूट बैग बनाना, जूट डॉल तैयार करना, खेतीबाड़ी, पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई तथा छोटे कारोबार से जुड़े विभिन्न कार्य सिखाए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षणों के बाद कई महिलाओं ने अपने घर से ही स्वरोजगार शुरू कर दिया है और परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर और ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी समय-समय पर समूहों की बैठक लेते हैं। इन बैठकों में महिलाओं को अपने कार्य को आगे बढ़ाने, उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने तथा बाजार तक पहुंच बनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता संबंधी जानकारी भी दी जाती है।

बन रही हैं लखपति दीदी

अधिकारियों का कहना है कि मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। प्रशिक्षित महिलाएं दूसरे जिलों में जाकर अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण दे रही हैं। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।मिशन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ उनमें आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास हो रहा है। गांवों में महिलाओं की यह सफलता अब अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनती जा रही है।

समूह के साथ बैठक करती सहायता मित्र महिला। आर्काइव

समूह के साथ बैठक करती सहायता मित्र महिला। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed