फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The royal bathing procession of Naga sadhus will be held on Baisakhi.

Yamuna Nagar News: बैसाखी पर निकलेगी नागा साधुओं की शाही स्नान शोभायात्रा

Sun, 12 Apr 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
The royal bathing procession of Naga sadhus will be held on Baisakhi.
व्यासपुर। बैसाखी पर्व के अवसर पर कस्बा व्यासपुर में इस वर्ष भी धार्मिक आयोजनों की धूम रहेगी। हर वर्ष की भांति इस बार भी महंत नरसिंह गिरि जी के आशीर्वाद और अंतरराष्ट्रीय महामंत्री महंत गुलशन गिरि महाराज (गुरु गद्दी टाहली वाले कटासराज, व्यासपुर) के मार्गदर्शन में 13 अप्रैल को वैसाखी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में कस्बा में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। शनिवार को भी कस्बा में प्रभात फेरी निकाली गई जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सेवक बृजेश बख्शी ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 12 अप्रैल (रविवार) को टाहली वाला मंदिर में भगवती जागरण से होगी, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन के माध्यम से मां भगवती का गुणगान करेंगे। इसके अगले दिन 13 अप्रैल, सोमवार को सुबह नौ बजे बैंड-बाजों के साथ कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के समापन पर नागा साधुओं का पारंपरिक शाही स्नान कराया जाएगा, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके बाद मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। महंत गुलशन गिरि महाराज ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भगवती जागरण, शोभायात्रा और भंडारे में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed