फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The roof of three houses collapsed due to rain, elderly and children were buried

Yamuna Nagar News: बारिश से तीन घरों की छत ढही, बुजुर्ग व बच्चे दबे

Fri, 05 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The roof of three houses collapsed due to rain, elderly and children were buried
मकान की छत गिरने पर विलाप करती महिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। लगातार हो रही बारिश से छछरौली क्षेत्र के बलौली व शाहपुरा गांव में तीन घरों की छत अचानक ढह गई। एक घर की छत गिरने से परिवार नीचे दब गया, जबकि दो जगह लोग नीचे दबने से बाल-बाल बचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। बलौली निवासी लखमी चंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में अपने साले के पास था। जिन्हें बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल किया गया था। घर पर बच्चे व पिताजी घर के अंदर सोए हुए थे। रात के समय बारिश बहुत तेज थी। अचानक घर की छत से कड़ी टूट कर कच्ची छत की मिट्टी घर में सो रहे उसके पिता व बच्चों के ऊपर गिर गई। छत से गिरी मिट्टी व कड़ियों के नीचे बच्चे दब गए।
आवाज सुन पड़ोसी आए और मिट्टी हटाकर नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में बच्चे घायल हो गए। बच्चों को घायल हालात में पड़ोसियों ने अस्पताल भेजा। लखमी चंद ने बताया कि वह बच्चों को लेकर गांव के आंबेडकर भवन में शरण लिए हुए है।
विज्ञापन

इस दौरान अपनी व्यथा सुनाते हुए लखमीचंद की पत्नी रजनी अपने आंसुओं को नहीं रोक सकी। उनका कहना है कि उनके पास न खाने को अनाज है और न रहने को छत है। इस समय वह गांव वालों के रहमो करम पर आश्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शाहपुरा निवासी पूजा ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर के अंदर हो रहे थे कि अचानक छत से मिट्टी गिरना शुरू हुई तो फटाफट बच्चों को घर से बाहर निकाले। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। बलौली निवासी मोनू अपनी पत्नी व बच्चे के साथ घर में सो रहा था कि तड़के चार बजे घर के एक साइड से कड़ी टूट कर मिट्टी अंदर गिरी। गनीमत रही व मिट्टी सामान के ऊपर गिरी और वह बच्चे को लेकर बाहर निकल गए। पीड़ित परिवारों का कहना है कि प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed