{"_id":"69adc930e91df9ccce009920","slug":"the-road-connecting-kumhar-valley-to-the-bypass-was-not-built-a-memorandum-was-submitted-to-the-mp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152503-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहीं बना कुम्हार घाटी को बाईपास से जोड़ने वाला रास्ता, सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहीं बना कुम्हार घाटी को बाईपास से जोड़ने वाला रास्ता, सांसद को सौंपा ज्ञापन
Mon, 09 Mar 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। कस्बे के मोहल्ला कुम्हार घाटी को बाईपास से जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का बनाने की मांग चार साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। इससे नाराज मोहल्लावासियों ने अब सांसद वरुण चौधरी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
मोहल्लावासी शुभम गौरी ने बताया कि 4 अप्रैल 2021 को इस कच्चे रास्ते को पक्का बनाने की मांग को लेकर नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक को ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही रास्ते को पक्का करवाने की योजना बनाई जाएगी। इसके बाद नगर पालिका की ओर से इस मार्ग का सर्वे भी कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि यह रास्ता लंबे समय से कच्चा होने के कारण यहां गंदगी और कीचड़ जमा रहता है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। यह मार्ग कस्बे के कई मोहल्लों को बाईपास से जोड़ने के साथ-साथ श्मशान घाट तक पहुंचने का भी सबसे आसान रास्ता है। मोहल्लावासियों का कहना है कि कीचड़ और गंदगी के कारण लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करने से कतराते हैं, जिससे उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द इस सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।