{"_id":"6705a5e2b110046dc70055a6","slug":"the-result-of-chanting-is-auspicious-dr-swati-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-126585-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाप करने का फल मंगलकारी : डॉ. स्वाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाप करने का फल मंगलकारी : डॉ. स्वाति
Wed, 09 Oct 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम के 80वें दिन साध्वी डॉ. स्वाति महाराज ने 27 दिवसीय तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ के जप की शृंखला में मंगलवार का जाप संपन्न कराया। इसके बाद साध्वी ने कहा कि जाप मन को शांति व तन को कष्ट देने वाला अवश्य होता है, लेकिन इसका फल मंगलकारी होता है।
उन्होंने बताया कि जाप करते समय व्यक्ति मन को एकाग्रचित करने के लिए पूरी कोशिश करता है, पर मन इतना चंचल होता है कि वह इधर-उधर भटकता रहता है। साध्वी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने मन व इंद्रियों को वश में कर लिया, उसका मोक्ष निश्चित है। इसलिए साध्वी ने निरंतर स्थानक में आकर पूजा, धर्म, कर्म करने की और लोभ, मोह व क्रोध दूर रखने की सलाह दी।