फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The residential football academy has made the path easier for young people

Yamuna Nagar News: आवासीय फुटबॉल अकादमी ने युवाओं की राह बनाई आसान

Sat, 10 Jan 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The residential football academy has made the path easier for young people
प्रतियोगिता के दौरान अति​थियों व डीएफए पदा​धिकारियों के साथ आरएफए के ​खिलाड़ी। संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। तेजली खेल परिसर में चल रही आवासीय फुटबॉल अकादमी से बेहतरीन खिलाड़ी तैयार होंगे। करीब छह महीने पहले शुरू हुई इस आवासीय अकादमी में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। इसमें अन्य जिलों के खिलाड़ियाें को भी सुविधा मिल रही है। अकादमी में खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को खाने-पीने के साथ खेल संबंधी सुविधाएं दी जा रही हैं।
इस अकादमी में 14 से 19 वर्ष के 25 खिलाड़ी हैं। नियमानुसार एक अकादमी में 25 ही खिलाड़ी रखे जा सकते हैं। खिलाड़ियों को विभाग की ओर से एक कोच उपलब्ध है और जो नियमित अभ्यास करवाते हैं। इस अकादमी से विश्व स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी तैयार करने की योजना है। इसके लिए सुबह-शाम कड़ा अभ्यास करवाया जाता है। सभी खिलाड़ियों की पढ़ाई भी जिले के विभिन्न विद्यालयों से चल रही है। खिलाड़ी अपने शिक्षण संस्थान की टीम में भी खेल रहे हैं। वहीं, विभाग की ओर से करवाई जानी प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने बताया कि इस अकादमी की घोषणा 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। परंतु 2020 व 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण यह शुरू नहीं की जा सकी। इसके बाद तेजली खेल परिसर में 3.25 करोड़ रुपये से आवासीय भवन तैयार करवाया गया। इस दो मंजिला भवन में दस कमरे, मैस और दो हॉल (लिविंग एरिया) आठ शौचालय बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 2019 में अकादमी शुरू की गई थी, लेकिन कोरोना के बाद बंद हो गई थी। इसके बाद भवन का निर्माण हुआ और जुलाई 2025 में फिर से अकादमी शुरू की गई। इसके लिए प्रदेशभर से करीब 400 खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया गया था। इसमें से 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं, 15 खिलाड़ियों को अतिरिक्त में रखा गया था, ताकि किसी खिलाड़ी के न आने पर उसे प्रतिस्थापित किया जा सके। उन्होंने बताया कि अकादमी के खिलाड़ियों को संघ की ओर से ड्रेस, फुटबॉल, किट सहित अन्य सामान दिया गया है।

ये रही उपलब्धियां
अकादमी की टीम रेजिडेंशन फुटबॉल एकेडमी (आरएफए) के नाम से है। यह टीम कई जिलों में मैच खेलकर करीब आठ ट्रॉफी जीत चुकी है। नवंबर में करवाई गई जिलास्तरीय प्रतियोगिता में आरएफए की टीम सभी को हराकर चैंपियन बनी थी। वहीं, जोनल फुटबॉल लीग में जिले की टीम में आरएफए के दस खिलाड़ियों ने भाग लिया और टीम लीग की उपविजेता बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed