फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The reputation of the bigwigs is at stake in the election results

Yamuna Nagar News: चुनाव परिणाम में दांव पर दिग्गजों की साख

Wed, 12 Mar 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The reputation of the bigwigs is at stake in the election results
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी चुनाव कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर है। क्योंकि नगर निगम के अंतर्गत जिले के चारों विस क्षेत्र लगते हैं, इसलिए शहर में मेयर पद का कद विधायक पद से बड़ा माना जाता है। इसके चलते अपने मेयर सहित वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए सीएम से लेकर कई पूर्व व मौजूदा मंत्री व विधायक चुनावी रण में कूद अपनी ताकत भी झोंक चुके हैं।
बता दें कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र की सीमा में यमुनानगर, जगाधरी, रादौर व साढौरा विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें यमुनानगर व रादौर में भाजपा के विधायक हैं, वहीं साढौरा व जगाधरी में कांग्रेस विधायक हैं। इनमें रादौर से भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा कृषि मंत्री भी हैं।
विज्ञापन

राणा के साथ यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और भाजपा से निवर्तमान मेयर मदन चौहान सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता व पदाधिकारी भाजपा मेयर व वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के साथ प्रचार करते नजर आए। ऐसे ही कांग्रेस से मेयर व वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के लिए जगाधरी के विधायक अकरम खान, यमुनानगर से विस चुनाव प्रत्याशी रमन त्यागी, कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, साढौरा से पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता व पदाधिकारी भी प्रचार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी सरगर्मी के बीच सीएम नायब सैनी भी रोड शो कर चुके हैं। इनेलो, बसपा व आम आदमी पार्टी के भी कई दिग्गज नेता व पदाधिकारी मेयर पद के लिए आजाद प्रत्याशी मधु सहित कई वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार में जान फूंक चुके हैं। इस तरह निगम चुनाव कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा का सवाल बन गए, जिसका जवाब आज मतगणना में मिलने जा रहा है।
मेयर से ज्यादा कड़ा मुकाबला पार्षद प्रत्याशियों में : मेयर पद के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। इससे ज्यादा कड़ा मुकाबला वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के बीच नजर आया। कई वार्डों में पूर्व व मौजूदा समय के विधायक, मेयर, मंत्री, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर सहित दलों के बड़े नेता व पदाधिकारी भी रहते हैं।

इससे वार्डों में पार्षद चुनाव भी कई दिग्गजों की साख का सवाल बने हुए है। वार्ड आठ व दस में टक्कर आमने-सामने दो लोगों के बीच है, वहीं वार्ड एक, दो, पांच, 12, 20 व 22 में त्रिकोणीय मुकाबला है। कई वार्डों में छह-छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, जिनमें वार्ड सात, 11, 13, 16, 18 व 21 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed