{"_id":"678ff9ff23cd963d0502ed10","slug":"the-relatives-of-the-missing-teenager-created-a-ruckus-at-the-police-station-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-131855-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लापता किशोर के परिजनों ने किया थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लापता किशोर के परिजनों ने किया थाने पर हंगामा
Wed, 22 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तीन दिन पहले घर से लापता हुए 12 साल के किशोर का कोई सुराग नहीं लगा है। मामले की जानकारी लेने के लिए थाने पहुंचे परिजनों का आरोप है पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की है। इस पर परिजन रोषित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं परिजनों ने थाने के गेट के बाहर धरना दे दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, किंतु परिजन ठोस आश्वासन मिलने पर ही अड़े रहे। काफी माथापच्ची करने के बाद उन्हें शांत किया गया। साथ ही अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मामला थाना गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। बैंक कॉलोनी निवासी संदीप का 12 साल का बेटा यश 19 जनवरी को लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। दो दिन तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। संदीप के मुताबिक सोमवार शाम को वह थाने पर जानकारी करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
वहां पर जांच अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें थाने से भगा दिया। इससे गुस्साए परिजन मंगलवार सुबह को लोगों के गांधी नगर थाने में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजन लोगों के साथ थाने के बाद बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को लापता यश की तलाश करने के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।
उधर, पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने काॅलोनी के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। साथ ही उसकी मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा रही है। एसएचओ थाना गांधी नगर महरुफ अली ने बताया कि जिस समय परिजनों ने सूचना दी थी उसी समय तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। बच्चे की तलाश की जा रही है।