{"_id":"68d6e7d18b13489ceb05f7bb","slug":"the-registry-failed-to-show-the-debt-of-lakhs-a-case-was-filed-against-the-father-and-son-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144489-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लाखों की देनदारी दिखा नहीं दी रजिस्ट्री, पिता-पुत्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लाखों की देनदारी दिखा नहीं दी रजिस्ट्री, पिता-पुत्र पर केस
Sat, 27 Sep 2025 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पिता-पुत्र ने ब्याज पर रुपये देकर व्यक्ति के मकान की रजिस्ट्री रख ली। इसके बाद दस प्रतिशत के हिसाब से ब्याज वसूलने के बावजूद लाखों रुपये की देनदारी दिखाकर रजिस्ट्री लौटाने से इन्कार कर दिया। थाना शहर जगाधरी पुलिस पुलिस ने पिता-पुत्र को विभिन्न धाराओं में नामजद दर्ज कर लिया।
शिकायत में ग्रीन विहार निवासी रामआसरे ने बताया कि साल 2023 में निर्माणाधीन मकान के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये की जरूरत थी। तभी उसकी मुलाकात प्रदीप नाम के एक व्यक्ति से हुई, जिसने बताया कि वह ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। प्रदीप ने ेमकान की रजिस्ट्री मंगाकर डेढ़ लाख के बजाय दो लाख रुपये उनके खाते में डलवा दिए। 15 हजार रुपये महीना ब्याज तय हुआ, जो उससे वसूला। लोन प्रक्रिया के नाम पर उसके कई चेक लिए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे मांगे गए। अब तक 3.60 लाख रुपये से ज्यादा रकम दे दी है। संवाद