फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The rape victim and her mother entered the house of the accused on bail and created a ruckus, stabbed

दुष्कर्म पीड़िता व उसकी मां ने जमानत पर आए आरोपी के घर घुसकर किया हंगामा, चाकू मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The rape victim and her mother entered the house of the accused on bail and created a ruckus, stabbed
यमुनानगर। दुष्कर्म केस में अग्रिम जमानत पर आए युवक के घर में घुसकर केस दर्ज करवाने वाली युवती व उसकी मां ने हंगामा किया। युवक का आरोप है कि आरोपी मां- बेटी ने उस पर चाकू से हमला किया। इसमें वह घायल हो गया। बीच-बचाव में आई युवक की मां को भी धक्का दिया। आरोप है कि युवती ने युवक की अलमारी से उसका पासपोर्ट निकाल कर फाड़ दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। पुलिस ने मामले में युवक की शिकायत पर आरोपी मां बेटी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ब्रजवासी कॉलोनी निवासी सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अक्तूबर 2020 को उसके खिलाफ शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया था। इस केस में वह अग्रिम जमानत पर घर आया हुआ है। 21 मई की रात को वह अपने घर पर था, तभी उस पर दुष्कर्म का केस कराने वाली युवती व उसकी मां उनके घर पर आई। आते ही आरोपी मां बेटी उससे गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आई। युवती ने उसके कमरे में जाकर अलमारी से उसका पासपोर्ट निकालकर फाड़ दिया। परिवार के लोगों ने विरोध किया, तो युवती ने मेज से सब्जी काटने का चाकू उठा लिया और उसकी मां पर वार किया। तभी वह बीच में आ गया, जिससे चाकू का वार उसकी बाजू पर लगा। इसमें वह घायल हो गया। जांच अधिकारी एसआई राजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed