{"_id":"64cff2300506df1e390498d7","slug":"the-rain-gave-relief-the-weather-will-be-pleasant-for-two-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-3636-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बारिश ने दी राहत, दो दिन मौसम रहेगा सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बारिश ने दी राहत, दो दिन मौसम रहेगा सुहावना
Mon, 07 Aug 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कई दिन की बेरुखी के बाद रविवार को बादलों ने अचानक मेहरबानी दिखाई। दोपहर और शाम के समय बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन मौसम सुहावना रहने की संभावना जताई है।
दोपहर करीब 12 बजे एकाएक काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलवाई। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल गई। वहीं शाम को फिर अचानक मौसम बदला और करीब सात बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से भारी राहत मिली। वहीं इस दौरान चली तेज हवा ने मौसम बेहद सुहावना बना दिया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कई दिन से बादल छा रहे थे, लेकिन शहर में बारिश नहीं हो रही थी। इस दौरान कस्बों सहित पड़ोसी राज्यों में बारिश हुई। वहीं ट्विन सिटी सूखी रही।
रविवार को बारिश की संभावना नहीं थी, बावजूद इसके तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।मौसम विशेषज्ञों को रातभर बारिश के कारण दो दिन मौसम सुहावना रहेगा। जिला कृषि उपनिदेशक प्रदीप मील ने कहा कि बारिश को लेकर किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है।