फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The raid caused a stir among the shopkeepers, took 6 samples, Yamunanagar

छापामारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप, 6 सैंपल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The raid caused a stir among the shopkeepers, took 6 samples, Yamunanagar
छापामारी के दौरान सैंपल सील करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। देरी से ही सही खाद्य सुरक्षा विभाग आखिर जाग तो गया। त्योहारों को देखते हुए विभाग ने दुकानों व फैक्टरियों से मिठाइयों के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। विभाग की कार्रवाई से मिष्ठान निर्माताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विभाग ने शुक्रवार को जिले के बिलासपुर, साढौरा व छछरौली में मिठाइयों की दुकानों पर छापामारी की। छह घंटे की कार्रवाई में विभाग ने तीन स्थानों से कुल छह नमूने लिए हैं। छापामारी की सूचना जैसे ही दुकानदारों को मिली तो हड़कंप मच गया। अधिकांश हलवाई, डेयरी वाले दुकानें बंद करके भाग गए। विभाग की सबसे पहली कार्रवाई बिलासपुर में हुई। यहां मुख्य बाजार स्थित दुकान पर पहुंच कर विभाग ने तीन सैंपल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम साढौरा पहुंची यहां पर दो सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने छछरौली स्थित दुकान से एक नमूना लिया। टीम ने दुकानों से मिठाइयों के सैंपल तो लिए ही है। वहीं टीम ने मिठाई बनाने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया। यहां पर टीम सदस्यों ने सफाई व्यवस्था की जांच की। वहीं दुकानदारों को सफाई संबंधी निर्देश भी दिए। कर्मचारियों ने कहा कि सफाई न होने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले के सभी खंडों में छापामारी कर कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो दर्जन से ज्यादा नमूने लिए गए हैं। त्योहार के दिनों से पूरे विभाग की ओर से सभी मिष्ठान विक्रेताओं को स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर निर्देश दिए गए थे। इसे लेकर अब कार्रवाई की जा रही है।

यहां लिए सैंपल
खाद्य सुरक्षा टीम ने बिलासपुर स्थित मिठाई की दुकान से खोया, बर्फी व गुलाब जामुन के तीन सैंपल लिए। इसके बाद टीम साढौरा पहुंची। दुकानदारों को बिलासपुर में कार्रवाई का पता चल गया था, ऐसे में सभी सकर्क थे। टीम के पहुंचते ही अधिकांश संचालक दुकान बंद करके फरार हो गए। टीम ने यहां एक दुकान से पेठा के दो नमूने लिए। यहां से टीम छछरौली पहुंची। छछरौली में टीम ने मिष्ठान विक्रेता की दुकान से मिल्क केक का सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed