फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The purpose of NSS was explained to the volunteers

Yamuna Nagar News: स्वयंसेवकों को बताया एनएसएस का उद्देश्य

Fri, 13 Feb 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The purpose of NSS was explained to the volunteers
रैली निकालते महाराजा अग्रसेन कॉलेज के विद्यार्थी। संस्थान - फोटो : जगतजीत इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड ​शिविर में मौजूद छात्र।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से सात दिवसीय शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ वीरवार को उत्साह से किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों को एनएसएस की मूल भावना अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया।
शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि कमल तनेजा, प्रिया तनेजा व प्राचार्य डॉ. करुणा ने किया। सात दिन में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता रैली, नशा मुक्ति अभियान, डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम व सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएंगी। स्वयंसेवक आसपास के गांवों में जाकर जनसमस्याओं का सर्वेक्षण करेंगे और लोगों को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें और समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। मुख्यातिथि कमल तनेजा, प्रिया तनेजा व भूतपूर्व छात्र एवं स्वयंसेवक दिव्यांश तनेजा ने उद्यमिता संबंधित विचारों से स्वयंसेवकों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के प्रथम दिन एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांव मांडखेड़ी की टपरियों में नशा मुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed