फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The purchase remained closed to clear the paddy-laden mandis, the day-long lifting

धान से अटी मंडियां खाली करने के लिए बंद रही खरीद, दिनभर चला उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The purchase remained closed to clear the paddy-laden mandis, the day-long lifting
The purchase remained closed to clear the paddy-laden mandis, the day-long lifting - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। धान से अटी मंडियां खाली करने के लिए रविवार को खरीद बंद रही। इस दौरान सभी मंडियों में केवल उठान किया गया। यहां यह बताना जरूरी होगा कि आवक अधिक व उठान कम होने के चलते मंडियों में जाम की स्थिति बन गई थी। जिससे किसान और आढ़ती काफी परेशानी थे। वहीं मौसम विभाग द्वारा जारी की गई बारिश की गाइडलाइन ने उनकी चिंता बढ़ा दी थी। ऐसे में रविवार को सरकार की ओर से खरीद नहीं की गई। इसके लिए पूर्व में ही अधिसूचना जारी की गई थी ताकि किसान धान लेकर न पहुंचे और परेशानी से बच सकें।
विज्ञापन

इस दौरान जिले की सभी 13 मंडियों में उठान रहा। देर शाम तक श्रमिक उठान में व्यस्त रहे। वहीं दूसरी तरफ मौसम के चलते श्रमिकों व आढ़तियों को परेशान होना पड़ा। चूंकि रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। मंडियों में धान बचाने के लिए सभी बंदोबस्त किए गए थे, लेकिन बादल छाने से उठान में परेशानी का सामना करना पड़ा। चूंकि बार-बार तिरपाल हटाकर श्रमिकों को बोरियां उठानी पड़ी। वहीं ट्रकों पर भी तिरपाल ढककर रखनी पड़ी ताकि बारिश से बचा जा सके। खरीद रोककर उठान होने से ठसाठस भरी मंडियों को राहत मिली। शाम तक करीब 75 प्रतिशत उठान हो चुका था और यह रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

2,29,641 मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीद
जिले की सभी 13 मंडियों में 2,29,641 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 129342 मीट्रिक टन, हैफेड ने 56285 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम ने 44014 मीट्रिक टन धान खरीदा है। इस दौरान सबसे ज्यादा खरीद सरस्वती नगर अनाज मंडी में हुई। यहां पर कुल 51606 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसके अलावा प्रतापनगर में कुल 39573 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। जबकि शहर की जगाधरी अनाज मंडी में 35998 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं बिलासपुर अनाज मंडी में 16837 मीट्रिक टन, छछरौली में 23709 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 4013 मीट्रिक टन, जठलाना में 3202 मीट्रिक टन, खारवन में 3110 मीट्रिक टन, रादौर मंडी में 28595 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा रणजीतपुर में 8384 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 3274 मीट्रिक टन, साढौरा में 11237 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। जबकि सबसे कम खरीद यमुनानगर अनाज मंडी में हुई। यहां कुल 103 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed