{"_id":"673673e24ebbc81ad906ce54","slug":"the-property-dealer-was-murdered-by-giving-him-an-overdose-of-drugs-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128402-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशे की ओवरडोज देकर की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशे की ओवरडोज देकर की थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
Fri, 15 Nov 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी के कब्जे से नशे की गोलियां बरामद की हैं। जिनकी ओवरडोज देकर प्रदीप की हत्या की गई थी। इसके साथ ही पांच लाख रुपये का चैक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
अपराध शाखा-2 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि छछरौली क्षेत्र के दादूपुर सैनी प्रॉपर्टी प्रदीप की छह अगस्त 2022 को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। प्रदीप के भाई ने उसके दोस्त अनिल पर हत्या का शक जाहिर किया था। करीब दो माह पहले पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच शुरू हुई तो पता चला कि अनिल और प्रदीप की पत्नी के बीच प्रेम संबंध हो गए थे।
इस पर प्रदीप को नशे की ओवरडोज देकर उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि इसी तरह अनिल की पत्नी की भी मौत हुई थी। जिस कारण परिजनों को उन पर शक हो गया था। जांच के बाद पुलिस ने बीते नौ नवंबर को अनिल निवासी लल्हेड़ी खुर्द को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही एक मोबाइल, पंजाब नेशनल बैंक का चेक व 62 नशीली गोलियां बरामद की। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।