फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The proclamation of Merry Christmas echoed in the churches

Yamuna Nagar News: गिरजाघरों में गूंजे मेरी क्रिसमस के घोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:15 AM IST
विज्ञापन
The proclamation of Merry Christmas echoed in the churches
जगाधरी। जिले में बुधवार को क्रिसमस की धूम रही। अनुयायियों ने प्रभु यीशु का जन्मदिवस श्रद्धा से मनाया। इस दौरान शहर सहित जिले की तमाम गिरजाघरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसके अलावा पर्व का उत्साह बाजारों में भी देखने को मिला। लोगों ने बाजारों में खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ बेकरी, आइसक्रीम और चॉकलेट पार्लर पर दिखाई दी। वहीं, इस दौरान लोगों ने गिरजाघरों में प्रभु यीशु से प्रार्थना कर मोमबत्तियां जलाईं। इसके लिए गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा के साथ विभिन्न कार्यक्रम करवाए। लोगों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौक स्थित सेंट पीटर्स चर्च में तीन दिन पूर्व कार्यक्रम शुरू हो गए थे। इस दौरान बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन चरित्र का मंचन किया। मध्यरात्रि तक कार्यक्रम चले। प्रभु यीशु के जन्म पर मंगलवार रात 12 बजे गिरिजाघरों में घंटे घड़ियाल बज उठे। केक काटकर क्रिसमस की खुशी मनाई गई। इससे पूर्व गिरिजाघरों में शांति के लिए प्रार्थना की गई। युवाओं ने कैरल्स गाए। शहर के शहीद भगत सिंह चौक स्थित, तेजली स्थित, सेक्रेट हार्ट स्कूल स्थित, सेंट थॉमस स्कूल स्थित गिरजाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के गिरजाघरों में भी समुदाय के अनुयायियों ने पहुंच कर प्रभु यीशु की इबादत की। गिरिजाघरों में समाज के लोगों ने मंगलवार रात कैंडल जलाकर प्रार्थना की। सेंट पीटर्स चर्च में देर रात प्रभु यीशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चे व बुजुर्ग सांता क्लॉस की वेशभूषा में चर्च पहुंचे। यहां उन्होंने एक दूसरे को उपहार बांटे। सेंट पीटर्स चर्च के पादरी खैरल शशिपॉल ने बताया कि प्रभु यीशु सबका भला करने वाले हैं। उनका जन्म लोगों को पाप से बचाने के लिए 2000 साल पहले हुआ था। मानव रूप धारण कर प्रभु ने जन्म लिया। उनके आने का सबसे बड़ा उद्देश्य प्रेम शांति आनंद और आशा है। रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होने पर केक काटा गया।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed