फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The prisoner hanged himself in the prison toilet

Yamuna Nagar News: बंदी ने जेल के शौचालय में फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The prisoner hanged himself in the prison toilet
जगाधरी। एनडीपीएस एक्ट के मामले में जिला कारागार में बंद 30 वर्षीय बंदी अंशुल जैन ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह बूडिया गांव के जैन मंदिर के पास का रहने वाला था। जोकि छह अप्रैल से एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद था। अंशुल ने फंदा जेल के शौचालय में चादर को फाड़कर लगाया। बताया जा रहा है अंशुल काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीते रविवार को उसने अपने भाई अजय जैन से भी फोन पर बात की थी। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मृतक के शव का मजिस्ट्रेट की देखरेख में डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

केमिस्ट की दुकान चलाता था अंकुश
मजिस्ट्रेट को दिए बयानों में अजय जैन ने बताया कि उसका भाई अंकुश जैन केमिस्ट की दुकान चलाता था। उसके पास झिंवरहेड़ी का रहने वाला साहिल नौकर लगाया गया था। साहिल को तीन जून 2022 को एंटी नारकोटिक्स सेल ने एनडीपीएस के आरोप में पकड़ा था। उन दिनों उसका भाई अंकुश चार दिनों के लिए केदारनाथ यात्रा पर था। तब साहिल के बयानों पर एएनसी ने उसके भाई को आरोपी बना लिया। अंकुश ने 17 जून 2022 को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। एक अप्रैल 2023 को उसने एंटी नारकोटिक्स सेल में स्वयं जाकर समर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड पर लिया था। अजय जैन का आरोप है उसके भाई अंकु़श जैन को झूठे केस में फंसाया गया था। इसलिए वह नाजायज कस्टडी में रहा। उधर मामले को देख रहे एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
अंकुश एनडीपीएस एक्ट के केस में जेल में अप्रैल माह से बंद था। रविवार शाम को उसने जेल के शौचालय में जाकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
-विशाल छिब्बर, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed