फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The previous government was a puppet in the hands of the builders, we changed the system: Chief Minister

पिछली सरकार बिल्डरों के हाथों की कठपुतली थी, हमने व्यवस्था बदल दी: मुख्यमंत्री

Mon, 19 Aug 2019 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
The previous government was a puppet in the hands of the builders, we changed the system: Chief Minister
यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन यमुनानगर में 11 करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपये की राशि से तैयार की गई तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जगाधरी रेस्ट हाउस में 3 करोड़ 11 लाख 46 हजार रुपये की एक परियोजना की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता से जनहित के कार्यों को पूर्ण करने में लगी हुई है। जो हरियाणा पहले जमीनों के व्यापार के लिए जाना जाता था और पिछली सरकार बिल्डरों के हाथ की कठपुतली बन गई थी। जहां नौकरी लेन-देन का एक व्यवसाय था। उस हरियाणा में भाजपा सरकार ने अक्तूबर 2014 के बाद अपने एक ही क्रम में भ्रष्टाचार को भूतकाल बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव हरियाणा का निर्माण कर इसे विकसित देशों की तरह आदर्श राज्य बनाना चाहते हैं। जन आशीर्वाद यात्रा केवल भाजपा की यात्रा नहीं बल्कि पूरे हरियाणा की जनता की यात्रा है। लोगों के आशीर्वाद से हरियाणा में 75 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा से भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, भाजपा संगठन एवं सरकार की दृष्टि से मजबूत है। हरियाणा सरकार ने 37 विभागों एवं 450 सेवाओं को ऑनलाइन सेवा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया गया है और घर बैठे ही लोग अपने कार्य सुगमता से निपटा सकते हैं।
विज्ञापन

इन कार्यों का किया उद्घाटन
बिलासपुर से आदिबद्री तक 22 करोड़ 23 लाख 84 हजार रुपये से सड़क का निर्माण।
-13 करोड़ 76 लाख रुपये की राशि से गांव रसूलपुर में 66 केवीए बिजली सब स्टेशन का निर्माण।
-बिलासपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व सरस्वती नगर के स्वास्थ्य केन्द्र को 5 करोड़ 42 लाख 71 हजार रुपये की राशि से बनाया।
-गांव खदरी में 3 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपये की राशि से तैयार किए गए स्वास्थ्य विभाग के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र।
-रामपुर गेंदा गांव में सोमनदी के ऊपर 6 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन।
-गांव डुमावाला के नजदीक स्टेट हाईवे नंबर-4 पर रिवर क्रीक पर 2 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत बनाए गए उच्च स्तरीय पुल।
-थाना छप्पर में 3 करोड़ 11 लाख 46 हजार रुपये से बनाए जाने वाले लोक निर्माण विभाग (भवन एवं मार्ग) के विश्राम गृह की आधारशिला भी रखी।
ये कार्य चल रहे हैं
-बिलासपुर में 12 करोड़ रुपये की राशि से राजकीय कॉलेज का भवन।
-ग्रामीण क्षेत्रों में 15 करोड़ 55 लाख 26 हजार रुपये की राशि से 449 विकास कार्य।
-सरस्वती नगर व सढ़ौरा में 36 करोड़ 34 लाख 91 हजार रुपये की राशि से सीवरेज लाइन।
-गांव भगवानपुर से हिमाचल प्रदेश के बार्डर गांव लोहगढ़ तक 13 करोड़ 82 लाख 69 हजार रुपये की राशि से सड़क निर्माण।
-लोहगढ़ के नजदीक सोमनदी पर पुल का निर्माण कार्य 9 करोड़ 7 लाख रुपये की राशि से प्रगति पर है।
-खानूवाला-नगली मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य 22 करोड़ 20 लाख 89 हजार रूपये से हो रहा है।
-ललहाडी से भम्रौली तक 8 करोड़ 53 लाख 41 हजार रुपये से सड़क का निर्माण।
-साढ़ौरा से मुगलवाली तक 10.60 किलोमीटर लंबी सड़क का 8 करोड़ 55 लाख रुपये से चौड़ीकरण।
-साढौरा में 10 करोड़ रुपये की राशि से बहुउद्देश्यीय तकनीकी कॉलेज का निर्माण।
-गांव रामपुर चौली में 5 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि से 33 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण।
ये रहे मौजूद
कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, विधान सभा के स्पीकर कंवर पाल, साढौरा के विधायक बलवंत सिंह, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नगर निगम के मेयर मदन चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, जिला अध्यक्ष महेन्द्र खदरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed