फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The presiding officer did not reach the election of PACS director, people raised slogans

पैक्स निदेशक का चुनाव नहीं पहुंचे पीठासीन अधिकारी, लोगों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The presiding officer did not reach the election of PACS director, people raised slogans
रादौर। पैक्स केंद्र धौडंग में वीरवार को चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद को लेकर चुनाव होना था। चुनाव को लेकर पैक्स केंद्र के 10 निदेशक सुलेख चंद कांबोज, ओमप्रकाश दामला, हरदयाल सिंह, यशपाल कांबोज, धर्मेंद्र कुमार, मामचंद, बलिंद्र कुमार, सुमेर चंद, सुनहरी देवी, कमलेश देवी व सरकार की ओर से डीओ सतपाल सिंह मतदान के लिए केंद्र पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान चुनाव पीठासीन अधिकारी निरीक्षक सुभाष गौतम नहीं पहुंचे। जिस पर निदेशक व उनके समर्थक भड़क उठे। गुस्साए निदेशकों व ग्रामीणों ने मामले को लेकर सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की व पैक्स केंद्र पर ताला जड़ दिया। किसान नेता सुभाष गुर्जर ने कहा कि वीरवार को पैक्स केंद्र धौडंग में चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव था। जिसमें उनकी मां सुनहरी देवी को भी निदेशक के तौर पर मतदान करना था। उनका आरोप है कि पीठासीन अधिकारी जानबूझकर चुनाव करवाने नहीं पहुंचे। जब उनसे संपर्क किया गया, तो नंबर बंद मिला। उन्होंने कहा कि यह एक सोची समझी नीति के तहत किया गया है। उन्होंने सरकार और सहकारिता विभाग से मांग की है कि चुनावों को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जल्दी ही किसानों का एक शिष्टमंडल डीसी से मिलेगा। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर दोबारा एजेंडा निकाला जाएगा। वहीं चुनाव में किसी दूसरे अधिकारी की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की गई। इस दौरान ऋषिपाल पूर्व सरपंच धौडंग, बलिंद्र कुमार पूर्व चेयरमैन पैक्स, बलदेव सिंह (बल्ली), सुरेश पाल गांधी, सुभाष शर्मा, गुरदेव सिंह, उदय सिंह, खड़क सिंह, बलबीर सिंह, अवतार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed