{"_id":"69654dd42801b9d16906d296","slug":"the-pledge-run-conveyed-the-message-of-adopting-indigenous-products-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-149734-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संकल्प दौड़ से दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संकल्प दौड़ से दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश
Tue, 13 Jan 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि, विद्यार्थी अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय छछरौली में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को स्वदेशी कार्यक्रम के अंतर्गत रन फॉर स्वदेशी-स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। संकल्प दौड़ के माध्यम से लोगों को स्वदेशी सामान अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनसीसी इकाई, एनएसएस इकाई, प्लेसमेंट व एंटरप्रेन्योरशिप सेल तथा लीगल लिटरेसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन में विद्यार्थियों सहित महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
उप प्राचार्य डॉ. संजीव शर्मा ने भी स्वदेशी के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों अशोक बंसल, डॉ. ललित कुमार, डॉ. रुचिका वधवा एवं दीपिका वैश ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
स्वदेशी का संदेश समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर से काजल माजरा गांव तक लगभग दो किलोमीटर लंबी जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य रजनी गोयल, राजवीर सिंह, डॉ. नवनीत गर्ग, डॉ. मुकुल शर्मा, सुखविंदर कौर, प्रवीण शर्मा एवं प्रिया भी उपस्थित रहे।