फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The players demonstrated their game techniques

Yamuna Nagar News: खिलाड़ियों ने किया खेल तकनीक का प्रदर्शन

Fri, 08 May 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The players demonstrated their game techniques
राजीव गांधी खेल परिसर में शपथ लेते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों में रुझान बढ़ाने के लिए खेल विभाग की ओर से विभिन्न तरह की गतिविधियां कराई जाएंगी। यह गतिविधियां जिले के सभी राजीव गांधी खेल परिसर के साथ नर्सरियों में करवाई जाएंगी। इसी कड़ी में नागल और छछरौली राजीव गांधी खेल परिसर में फुटबॉल, हॉकी, तलवारबाजी और लॉन टेनिस में खिलाड़ियों ने खेल तकनीक का प्रदर्शन किया।
इस दौरान खिलाड़ियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। वहीं नशे के विरुद्ध शपथ दिलवाई गई। छछरौली में कार्यक्रम स्पोर्ट्स क्लब प्रधान संजीव सैनी, कोच रमनजीत सिंह, ध्रुव के नेतृत्व में करवाया गया। वहीं, नागल खेल परिसर में कार्यक्रम कोच आदेश व कर्ण सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल तकनीक व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। शिल्पा गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम निरंतर जारी कर रहेंगे। इसके तहत विभिन्न खेल गतिविधियां व कार्यक्रम करवाए जाएंगे। वहीं इन गतिविधियों में खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। खिलाड़ियों ने कभी नशा न करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली।

राजीव गांधी खेल परिसर में शपथ लेते खिलाड़ी। संवाद

राजीव गांधी खेल परिसर में शपथ लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed