फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The plan of shifting of street vendors collapsed

रेहड़ियों की शिफ्टिंग की योजना धराशायी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The plan of shifting of street vendors collapsed
मुनानगर बसस्टैंड। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर यमुनानगर डिपो से हरियाणा रोडवेज की बसों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें शिमला रूट पर बसों के फेरे बढ़कर तीन हो गए हैं, वहीं कांगड़ा, मनाली, देहरादून व हरिद्वार रूटों पर भी बसें 1-1 फेरा लगाएंगी। साथ ही पांवटा रूट पर बसों की सर्विस बढ़ी है। यानी गर्मियों में पहाड़ी क्षेत्र में घूमने के शौकीन लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड आने-जाने में हरियाणा रोडवेज की बसें सहारा बनेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि यमुनानगर डिपो पर बसों की संख्या कम है। यहां मांग 250 बसों की है, पर 120-130 बसें ऑनरूट रहती हैं। ऐसे में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने पर बच्चों संग परिवार पहाड़ी व अन्य क्षेत्रों को घूमने जाते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बसों का जून का शेड्यूल तैयार है। इसमें अफसरों ने पहाड़ी क्षेत्र के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, सहारनपुर रूटों पर भी फोकस रख सर्विस रखी है। अभी कॉलेज खुले हैं, इसलिए लाडवा, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, नारायणगढ़, शाहाबाद, अंबाला व यमुनानगर के ग्रामीण रूटों पर भी बसें बरकरार रखी हैं।
विज्ञापन

एचपी, यूके में रूटों का समय (सुबह)
शिमला 5.30, 6.30, 7.00 बजे
मनाली 7.20 बजे
देहरादून 7.40 बजे
हरिद्वार 6.00 बजे
कांगड़ा 8.10 बजे
यूपी में दो बड़े रूटों के टाइम (सुबह)
मेरठ 8.00 बजे
शामली 8.50 बजे
(सहारनपुर के लिए भी 10 से 12 टाइम रहते हैं। )
हरियाणा के बड़े रूट (सुबह)
सिरसा 6.00 बजे
हिसार 6.35 बजे
गुरुग्राम 6.00 बजे
रोहतक 13.00 दोपहर
सबसे ज्यादा कमाई वाले दिल्ली रूट पर फोकस
बसों के ज्यादा टाइम दिल्ली रूट पर हैं, क्योंकि इसी से डिपो की बसों की अधिक कमाई रहती है। रूट पर अलसुबह से देर शाम तक सर्विस है। इसमें यमुनानगर बस स्टैंड से 3.50, 4.15, 5.00, 7.00, 7.55, 10.30, 11.00, 11.40, 12.40, 13.25, 14.00, 14.30, 15.30, 16.00, 17.00 बजे की समय सारिणी है जबकि यमुनानगर-दिल्ली-पांवटा 5.30, 6.30 व पांवटा-दिल्ली-यमुनानगर 7.25, 8.35 और दिल्ली वाया जठलाना 5.50 बजे बस जाने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के मुताबिक सभी मार्गों पर सर्विस दी जा रही है। गर्मियों की छुट्टियों में अगर किसी रूट पर भीड़ अधिक दिखता है तो स्पेशल बस चलाएंगे।
- बालकराम, जीएम यमुनानगर डिपो, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed