{"_id":"6105a57c8ebc3eba8c20d5b7","slug":"the-pit-of-maharana-pratap-chowk-became-a-disaster-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl784264125","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप चौक के गड्ढे बने आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप चौक के गड्ढे बने आफत
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक (कमानी चौक) की उखड़ी सड़क। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शहर का सबसे व्यस्त महाराणा प्रताप चौक लोगों की जान पर आफत बना हुआ है। महाराणा प्रताप चौक (कमानी चौक) पर उबड़ खाबड़ सड़क और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोग रोजाना हादसों का शिकार हो रहे हैं। हालात यह है कि यहां महिला की मौत से भी अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया। हादसे के दौरान लोगों को शांत करने के लिए अधिकारियों ने आनन-फानन में गड्ढे भरने व सड़क दुरुस्त करने का दावा किया, लेकिन उसके बाद इसे भूल गए। महिला की मौत के सात महीने बाद भी चौक के हालात जस के तस हैं।
महाराणा प्रताप चौक पर 12 जनवरी को बदहाल सड़क के कारण महिला की जान चली गई थी। खारवन निवासी महिला पति के साथ एक्टिवा पर चांदपुर निवासी बेटी के घर जा रही थी। पति एक्टिवा चला रहा था और महिला पीछे बैठी थी। इस दौरान बस स्टैंड की तरफ चलकर चौक से चांदपुर की तरफ जब वे मुड़े तो गड्ढे के कारण पति का एक्टिवा से नियंत्रण खो गया और महिला सड़क के बीच गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया था। हादसे का लोगों ने विभाग को जिम्मेदार ठहराया। तब गड्ढ़े तुरंत ठीक करने की बात की थी, लेकिन इसे दुरुस्त नहीं किया। सात महीने बाद भी चौक पर वही हाल हैं।
महाराणा प्रताप चौक (कमानी चौक) शहर का सबसे व्यस्त चौक है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। पास ही बस स्टैंड स्थित है और सभी बसें यहां से निकलती हैं। अत्यधिक व्यस्त होने के कारण इस चौक पर सुबह से रात तक पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके यहां पर यातायात व्यवस्था चरमराई रहती है। यहां न तो कोई सूचक है और न ही कोई बोर्ड लगा है।
विज्ञापन
बारिश में हालात और हुए खराब
पीडब्ल्यूडी की ओर से शहर के बीच से गुजर रहे इस हाईवे को चौड़ा किया है। वहीं नगर निगम की ओर से इसके किनारे जलभराव की समस्या से निपटने के लिए डिच ड्रेन का काम किया जा रहा था। जिसके चलते सड़क खोदी गई थी। जिसका सारा मलबा सड़क पर ही बिखेर दिया गया था। वहीं सड़क पर गड्ढ़े बन गए। अब बरसात में हालात और भी खराब हो गए हैं। आए दिन कोई न कोई यहां फिसलता है।
कमानी चौक के गड्ढ़े भरने व सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के कारण काम रोका गया था, सड़क चौड़ी होने तक इसे फौरी दौर पर समतल किया जाएगा। इसके बाद इसे पक्का कर दिया जाएगा। - राजकुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।